फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

Sat, 27 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, एटा अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नदरई हजारा नहर में गर्मी से राहत पाने को नहाते समय युवक डूब गया। उसकी देर शाम तक काफी तलाश की गईं, लेकिन उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

संजू (20) पुत्र सत्यप्रकाश निवासी बढ़ैरा, मारहरा, एटा नहाने के लिए साइकिल से नदरई आया था। वह नहर के पुल के समीप नहाने के लिए नहर में घुसा, तभी नहाते समय अचानक वह तेज धारा के बहाव में बहने लगा तो उसने बचाव के लिए चीख पुकार भी की। लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते वह नहर में डूब गया। युवक के डूबने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। देर शाम तक युवक की नहर में तलाश की जा रही थी।

दो माह पूर्व हुई थी शादी
हजारा नहर में डूबे युवक संजू के परिवारीजनों ने बताया कि उसकी दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। उसके नहर में डूब जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें