फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरसौली में मां-बेटी की हत्या

Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
मां-बेटी की हत्या पर गमगीन गांववाले। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
ढोलना के भरसौली जंगल के समीप बने घेर में रविवार की रात एक महिला और उसकी 20 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। महिला की लाश कमरे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। वहीं युवती का शव चारपाई पर पड़ा था। लोग युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जता रहे हैं। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस तफ्तीश में जुटी है।   
महिला अपनी बेटी के साथ खेत के पास बने घेर में सो रही थी। उसका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। रविवार की रात सोते समय ही यह घटना हुई। ग्रामीणों को आशंका है कि हत्यारों ने प्रीती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। युवती के गले पर भी निशान भी हैं। ऐसे में लगता है कि उसे गला घोंटकर मारा गया है। सुबह मां-बेटी की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर उसका बेटा भी दिल्ली से घर पहुंचा। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम सूचना के आधार पर ही पुलिस ने कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 मां-बेटी खेती के अलावा दूध बेचने का भी काम करती थीं। घेर पर ही उन्होंने भैंस पाल रखी थीं। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे दूधिया दूध लेने पहुंचा। दुधिया के आवाज लगाने पर भीतर से मां-बेटी ने कोई उत्तर नहीं दिया, तो उसने जंगले से भीतर झांका। अंदर का मंजर देखकर उसकी रूह कांप गई। घबराकर वह चीखने-चिल्लाने लगा। शोर मचाते हुए गांव की ओर जाकर उसने घटना की जानकारी प्रधान रवींद्र और ग्रामीणों को दी, तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मां-बेटी की हत्या के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस को घेर के पीछे खेत में कुछ सिरिंज और एक छोटी शीशी भी पड़ी मिली। इससे आशंका जताई जा रही हैं कि हत्या से पूर्व दोनों को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन लगाया जाना संभव है। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने वाले छत के रास्ते से आए हैं और वहीं से फरार हुए। क्योंकि घेर की छत एवं खेत में पैरों के निशान मिले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें