फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 22 Oct 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। जानकारी पर  पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मामले की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। वहीं गांव करतला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से चोर मूर्ति चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

 मोहल्ला पीपल अड्डा नगरसेन वाली निवासी दीनदयाल सेना में हैं और दिल्ली में ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि घर पर बेटा राहुल रहता था। बुधवार को वह रामलीला देखने के बाद गांव चला गया और घर पर कोई नहीं था।
चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुस आए, अलमारी में रखे लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
दूसरी तरफ, बागवाला के गांव करतला के पास राधाकृष्ण मंदिर से पीतल की मूर्ति बुधवार रात चोरी हो गई। बताते हैं कि मंदिर पर बाबा के साथ दो लोग और रहते थे, जो बुधवार रात से ही गायब हैं।
विज्ञापन

कुछ साल पहले इसी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी, जो अभी तक नहीं मिली है। थानाध्यक्ष बागवाला का कहना है कि मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें