फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में बंद 459 कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
कछुए पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मंगलवार शाम गिराहा बस्ती में छापा मारकर 31 बोरे में बंद 459 कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए कछुए सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों की सुपुर्दगी में दिया।
विज्ञापन

गिहारा बस्ती में अचानक छापा मारा तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बस्ती निवासी अनिल गिहार के कब्जे से 31 बोरे में बंद कर रखे गए 459 कछुए बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्वाट टीम के एसआई चमन गोस्वामी ने आरोपी अनिल और उसके साथियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण के तहत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकडे़ गए कछुओं को सामाजिक वानिकी विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। डीएफओ सिमरान एम ने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें