फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम चलाने से मना करने पर चर्ले इंट-पत्थर

Mon, 31 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चले ईट-पत्थर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पटियाली गेट पुलिस चौकी इलाके की धोबियान गली में दिवाली की रात कुछ युवक दूसरे समुदाय के घर के बाहर लगे रोशनदान पर रख कर सुतली बम चलाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने परिवार तीन लोगों को ईंट-पत्थरों से पीटकर लहूलुहान कर घायल कर दिया। प्रशासन ने माहौल गरमाने से पहले हालत पर काबू पाते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। तहरीर पर पुलिस ने पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटियाली गेट की धोबियान वाली गली में मोहम्मद इरशाद का परिवार रहता है। आरोप है कि दिवाली की रात 10:30 बजे मोहल्ले के दीपू, दीपक  पुत्र रतन और सुभाष, बुंदा और पंकज इरशाद के घर के बाहर लगे रोशनदान पर रख कर सुतली बम चलाने लगे। इरशाद की माने तो रोशनदान पर बम चलाने से इनकार करने पर परिवार से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लामबंद युवकों ने ईंट और पत्थर मार कर शब्बीर, अफसर, आरिफ को घायल कर दिया। इसके चलते इलाके में माहौल गरमा गया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले युवक फरार हो गए। माहौल गरमाता देख प्रशासन ने इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया। इरशाद ने पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों घायलों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से आरिफ को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। वहीं एक पक्ष से रिपोर्ट दर्ज हुई है, जबकि दूसरे पक्ष ने अभीतक तहरीर नहीं दी है। आरोप है कि धोबियान निवासी कुलदीप, अमित, पंकज को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें