फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कट्टी घरों पर पुलिस-प्रशासन का छापा

Sat, 25 Mar 2017 12:59 AM IST
Amar ujala
विज्ञापन
गायें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
योगी राज में पुलिस और प्रशासन ने अवैध कट्टी घरों को बंद कराने का अभियान छेड़ रखा है। गुरुवार की रात  भी टीम ने मीट मार्केट पीर छल्ला में छापे मारे। जहां से वध के लिए लाए गए चार जानवरों को मुक्त कराया गया है। वहीं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में एक भी स्लॉटर हाउस का संचालन नहीं होता, लेकिन तमाम कारोबारी बिना लाइसेंस के ही पशुओं का वध कर मीट बेचने का कारोबार करते हैं। पशुओं को काटने में भी मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता। गुरुवार की रात उपजिलाधिकारी बीएल सरोज, सीओ शैलेंद्र लाल ने फोर्स और पालिका कर्मियों, लेखपाल आदि की टीम के साथ मीट मार्केट में दबिश दी। फोर्स के साथ अफसरों को आते देख धंधेबाज प्रतिष्ठानबंद करके भाग गए। वहीं टीम को मौके पर 3 पड्डा, 1 पड़िया बंधे मिले। कोई इन जानवरों के बावत कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने इन जानवरों को मुक्त करा दिया है। वहीं शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते मीट मार्केट बंद रहा। सीओ ने कहा कि अवैध कट्टीघरों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें