दुकान में हुई चोरी की पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
रोडवेज तिराहे से चोरों ने तीन दुकानों से हजारों का माल साफ कर दिया। इतना ही नहीं दुकान में रखी हजारों की नकदी ले उड़े। दुकान खोलने व्यापारियों को जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो व्यापारियों ने रोष व्यक्त कर जल्द खुलासे की मांग की।
आगरा रोड निवासी धर्मेंद्र गुप्ता की रोडवेज तिराहा पर किराना की दुकान है। गुरुवार रात दुकान से पीछे से चोर छत पर आ गए और पटिया तोड़कर सीढ़ियों के जरिये दुकान में घुस आए। दुकान से दस हजार रुपये की नकदी तथा पच्चीस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोराें ने मोहल्ला अखाड़ा निवासी दिनेश चंद्र झांकी की रोडवेज तिराहा स्थित लोहे की दुकान को निशाना बनाया। दुकान से चोर पांच हजार रुपये की नकदी, अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुरेन्द्र वार्ष्णेय निवासी आगरा रोड की मिष्ठान की दुकान से चोर सामान चोरी कर ले गए और काउंटर भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी व्यापारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर रोष व्यक्त करते हुए जल्द खुलासे की मांग की। रोष व्यक्त करने वालों में देवेंद्र गुप्ता, मुनेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि रहे। पुलिस को तहरीर देकर व्यापारियों ने खुलासे की मांग की है। लोगों का कहना था कि आखिर पुलिस रात में कहा गश्त क्यों नहीं कर रही है।
बच्चों के खेलने वाली पिस्तौल लाए थे चोर
चोर अपने साथ खिलौने वाली पिस्तौल लेकर आए थे। अचानक किसी के आ जाने पर उसी पिस्तौल की मदद से डरा-धमकाकर भागने में सफल रहते है। पिस्तौल किराना की दुकान में मेज पर रखी हुई मिली। इस दौरान दुकान से टॉर्च, सड़ासी भी मिली है।