फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और हत्या के बाद बलहारपुर में मातम

Wed, 11 Jan 2017 11:55 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
ब‌िलखते पर‌िवारीजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सिढ़पुरा के बलहारपुर में कारोबारी के साथ हुई लूटपाट और हत्या की जानकारी मंगलवार की देर रात्रि जैसे परिवारीजनों को हुई तो ठंडी स्याह रात के सन्नाटे में चीखें गूंजने लगीं। चीखें सुनकर ग्रामीण नवाब सिंह के घर की ओर दौड़े।
घटनास्थल पर सर्द रात के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में लूट और हत्या के इस मामले को लेकर काफी आक्रोश भी था।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव से भी ग्रामीणों ने बातचीत की। अधिकारी लूट और हत्या की इस वारदात को लेकर परिवारीजनों एवं ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दे रहे थे, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। घटनास्थल पर शव का पंचनामा करके एटा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वहीं घायलों को चिकित्सालय भेजा गया। घायलों ने अलग अलग स्थान पर अपना इलाज कराया। रात को काफी संख्या में लोग शव को पोस्टमार्टम ले जाते समय एटा हो लिए। बुधवार की सुबह होते ही इस वारदात की जानकारी तेजी से आसपास के गांव में पहुंची, तो बड़ी संख्या में लोग बलहारपुर गांव पहुंच गए और घटना की जानकारी करने लगे। पूरे दिन कारोबारी के परिवार में कोहराम मचता रहा। उसकी पत्नी मिथलेश, पुत्री प्रेमलता, संजीवलता, अखिलेशलता, पुत्र राजकुमार एवं सचिन कुमार का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


बच्चा हो या बूढ़ा सभी को राम राम
 हत्या और लूट के शिकार हुए नवाब सिंह पाल अच्छे व्यवहार के कारण अपने गांव व आस पास के गांव में ख्याती रखते थे क्योंकि गल्ला खरीद का वे कार्य करते थे। जिससे ज्यादातर लोग उन्हें जानते थे। गांव के ही जयवीर सिंह ने बताया कि जब भी वह गांव में निकलते थे सामने चाहे बच्चा हो या बूढ़ा वे सभी से राम राम करते थे।
विज्ञापन


पटियाली रोड पर लगातार हो रहीं हैं वारदातें
पटियाली रोड का कुचरानी का इलाका आपराधिक वारदातों के बीच काफी चर्चित है। यहां आए दिन बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। कुछ समय पूर्व भी यहां लूट पाट की वारदात हुई थी। इस इलाके में हत्या की वारदातें भी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस संवेदनशील स्थान होने के बाद भी इस इलाके में निगरानी को लेकर लापरवाह बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें