फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी में 8 दुकानों में चोरी

Tue, 01 Dec 2015 04:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला मंडी में सोमवार की रात्रि को चोरों ने वेखौफ 8 दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चोरों ने दुकानों में रखी 75 हजार की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कर खुलासे की मांग की।  
विज्ञापन

चोरी की घटना दुकान नंबर बी-8 संजीव कुमार सुनील कुमार थोक व कमीशन एंजेट के यहां हुई। चोरों ने दुकान के जंगले की सरिया तोड़कर दुकान में प्रवेश कर लिया और दुकान में रखे गल्ले से 40 हजार की नगदी चोरी कर ली। चोरों ने दुकान से 10 हजार रुपये कीमत के एक कुंटल तिल भी चोरी कर लिए। चोरों ने किशोरी लाल होरी लाल, जितेन्द्र ट्रेडर्स, केके ट्रेडिंग कंपनी, कृष्णा राज ट्रेडर्स, राकेश गुप्ता, बजरंग ट्रेडर्स, लक्ष्मी राइस के यहां भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। इन दुकानों से भी चोरों ने लगभग 25 हजार की नगदी सहित अन्य गल्ले का सामान चोरी कर लिया। व्यापारी जब प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो व्यापारियों को चोरी की घटना का पता चला। चोरी की घटना की खबर पूरे मंडी परिसर में फैलते ही व्यापारी मौके पर एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन सूचना पर पुलिस कर्मी नहीं पहुंचे। दोपहर तक पुलिस कर्मियों ने पहुंचने से गल्ला व्यापारियों में भी आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें