फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दर्दनाक हादसा: खेत में चल रहा था रोटावेटर, अचानक चपेट में आ गया युवक; मौके पर मौत

Sat, 14 Nov 2026 11:11 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेत की जुताई के दौरान 24 वर्षीय करन ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
रोटावेटर में फंसकर मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव हृरदेयपुर निवासी करन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के ही सतेन्द्र के साथ खेत पर मौजूद था। सतेन्द्र के ट्रैक्टर से खेत की जुताई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक करन (24) ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें