फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 220 पेटी देशी शराब बरामद

Sun, 25 Dec 2016 12:24 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मिलीभगत से थाना क्षेत्र में शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। शुक्रवार रात पुलिस ने अंडे की कैरेट से भरे ट्रक की तलाशी ली तो अंदर से हरियाणा और गोवा प्रांत से तस्करी कर लाई गई देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को दबोचा, लेकिन रिपोर्ट लिखे जाने तक सिर्फ ट्रक का चालक बचा। माना जा रहा है कि विस चुनाव में कार्यकर्ताओं को बांटने के लिए विभिन्न दलों के नेता शराब की तस्करी करा कर जमाखोरी कर रहे हैं। पुलिस ने चालक समेत पांच तस्करों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



अलीगंज में विगत जुलाई में जहरीली शराब पीने से 33 लोगों की मौत के बाद भी पुलिस, प्रशासन सबक सीखने को तैयार नहीं है। शुक्रवार रात जैथरा पुलिस ने अंडे की कैरेट से भरा दिखाई देने वाले ट्रक की तलाशी ली तो लाखों रुपये कीमत के 220 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मौके से चालक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन सौदेबाजी होने के कारण शनिवार तक सिर्फ एक तस्कर ही पुलिस की हिरासत में है।

पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर के रतौली निवासी ट्रक चालक फरियाद, जैथरा निवासी चाय विक्रेता राजू यादव, नीरज एवं दो अज्ञात समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है। लेकिन पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर पाई कि शराब किसके यहां जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें