फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती लाइन से भी शातिर ऐसे काट लेते थे बिजली के तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन से आरोपियों को जेल भेजने से पहले जानकारी देते एसएसपी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पुलिस ने विद्युत पोलों से तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के शातिर सदस्य चलती बिजली पर ही तार काटने में माहिर हैं। पुलिस ने पांच लोगों को चोरी के तार, तार काटने के उपकरण और जायलो कार समेत गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का नेटवर्क पूरे प्रदेश में फैला हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना सकीट में तीन अक्तूबर को नौ विद्युत पोलों से छह सौ मीटर तार चोरी हुआ था। इसका मुकदमा यशवंत सिंह चौहान पुत्र ज्वाला सिंह निवासी गांव इशारा सकीट ने दर्ज कराया गया था। थाना मलावन प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली कि आसपुर बावली वाली नहर के पास बदमाश तार चोरी करने के इरादे से घात लगाए हुए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को जायलो कार और कटे हुए तार सहित गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पूछताछ के दौरान सकीट में हुई तार चोरी की वारदात को कबूल किया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जागेश्वर उर्फ रामेश्वर पुत्र राम सिंह निवासी जैदामई थाना मटसैना फिरोजाबाद, वसीम पुत्र अख्तर खां निवासी नगला विष्णु थाना लाइनपार फिरोजाबाद, मलिखान सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी नगला लोका थाना सासनी हाथरस, सोनू पुत्र अनार सिंह निवासी इंदिरा नगर थाना फिरोजाबाद नॉर्थ फिरोजाबाद बताए हैं। एक आरोपी लायक सिंह पुत्र धनीराम निवासी खंजापुर थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों से दो क्विंटल चोरी का तार, एक वायर कटर, एक जोड़ी रबर के दस्ताने, दो रस्से, दो लोहे के कुंडे, चार तमंचा मय कारतूस और जायलो कार बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थाना और जिलों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें