एट। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भनऊ और बलीपुरा के बीच बाइक सवारों को रविवार की सुबह करीब 10 बजे कार ने रौंद दिया। इस हादसे में अनुज उर्फ रिंकू (26) पुत्र रामप्रकाश निवासी फकेता थाना बिछवां जिला मैनपुरी इनकी नौ वर्षीय बेटी मोहिनी, भतीजी अन्नू और भतीजा रितिक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अलीगंज पर पुलिस ने भर्ती कराया, यहां अनुज की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष जयपाल सिंह मलिक ने बताया है कि बाइक सवार अलीगंज क्षेत्र स्थित गांव टपुआ अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अन्य हादसों में रामप्रकाश पुत्र पन्ना लाल व अमित कुमार पुत्र रामनरेश निवासी जवाहर नगर पुरसारी थाना जैथरा और संजीव पुत्र रामसनेही निवासी नगला बनी थाना जैथरा घायल हुए हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद