फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन साड़ी संसार के शोरूम से हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर के गांधी मार्केट स्थित दुल्हन साड़ी संसार शोरूम से बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। शुक्रवार की सुबह शोरूम खुलने के बाद चोरी की वारदात की जानकारी हुई तो पुलिस को खबर दी गई। इसके बाद एसएसपी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शोरूम स्वामी की ओर से दी गई तहरीर में चोरी गई रकम का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन

शहर के व्यस्ततम इलाका गांधी मार्केट में पुष्पेंद्र कुमार जैन पुत्र इंद्रकुमार जैन निवासी मारहरा दरवाजा का दुल्हन साड़ी संसार के नाम से शोरूम है। बृहस्पतिवार की रात चार मंजिला शोरूम में चोर चौथी मंजिल पर नकब लगाकर प्रवेश कर गए। चोर शोरूम के काउंटर तक पहुंचे और यहां पर रखी नकदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह शोरूम स्वामी पुष्पेंद्र कुमार जैन पहुंचे और शटर उठाकर प्रवेश किया तो तिजोरी में रखी रकम गायब थी।
इसकी खबर पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और मौके पर पहुंच गए। व्यापारी के यहां चोरी होने की खबर मिलते ही एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सिंह वारदात स्थल की जांच पड़ताल करने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें