फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर भट्ठा मजदूर की हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
कासगंज पटियाली में मारपीट का शिकार युवक की मौत के बाद मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर जाम लगाते लोग व मौज? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। क्षेत्र के गांव नगला अमीर में 26 जून को भट्ठा मजदूर को पीट-पीटकर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। जिससे सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस आला अफसरों ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव ही चार नामजदों के खिलाफ पटियाली कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

31 मई को नगला अमीर के रहने वाले भट्ठा मजूदर पिंटू (20) पुत्र शिव सिंह का ताश को लेकर गांव के ही पंकज और उसके साथियों से विवाद हो गया था। उस समय पिंटू की तहरीर पर पुलिस ने पंकज आदि के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। यह लोग पिंटू पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर 26 जून को पंकज और उसके साथियों ने पिंटू की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट में घायल पिंटू ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पूर्व के मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं की और पिंटू को इलाज के लिए मजरूम चिट्ठी नहीं दी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह लगभग 11 बजे मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर शव रखकर 2 घंटे तक जाम लगा दिया। पटियाली सीओ गवेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक आक्रोशितों को कार्रवाई का भरोसा दिया गया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। मृतक के पिता शिव सिंह ने गांव के ही पंकज पुत्र नन्हें लाल, दीपक, ननक चंद्र, रामू, भूरे पुत्रगण रामनाथ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बोले पिता- पुलिस की लापरवाही बनी कारण
मृतक के पिता शिव सिंह का कहना है कि पहले तो पुलिस ने पूर्व के मामले में ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। यदि पहले ही कोई कार्रवाई हो जाती तो यह आरोपी 26 जून को मारपीट नहीं कर पाते और 26 जून की घटना के बाद पुलिस ने मजरूम चिट्ठी नहीं दी, जिससे सरकारी अस्पताल में उनका बेटा भर्ती नहीं हो पाया।
आरोपी फरार, ताबड़तोड़ दबिशें
आरोपी की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें दी हैं। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सेल का भी सहारा लिया जा रहा है। मृतक के परिजन पुलिस पर जो आरोप लगा रहे हैं, वे निराधार हैं।
- मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। पुलिस पर आरोप की जो बात सामने आई है, वह गलत है। क्योंकि यदि ऐसा कोई होता तो परिजन पूर्व में मुझसे इस तरह की कोई शिकायत जरूर करते। - गवेंद्र गौतम, सीओ पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें