फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख की नकदी व चार लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। ग्राम श्रीनगला में चोरों ने रविवार की रात एक घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। इतनी बड़ी वारदात होने से गांव में सनसनी फैल गई। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह पुत्र वीरेद्र सिंह निवासी श्री नगला गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए। घर पर एक छोटा बच्चा एवं उसके बाबा ही रह गए। जिन्हें चोरों के घर में घुसने का पता ही नहीं चल सका। दोनों छत पर सो रहे थे। इस बीच चोरों ने घर में घुसकर अलमारी आदि के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात लगभग 1 बजे अन्य परिजनों के साथ घर वापस आ गए।
जब घर के अंदर घुसे तो नजारा देखकर दंग रह गए। उन्होंने कमरे के अंदर रखी अलमारी देखी तो उसमें रखे 6 लाख रुपये की नकदी के अलावा चार लाख रुपये के चूड़ी, अंगूठी, झाले, जंजीर, पायल, कुंदनी, एक किलो चांदी की सिल आदि आभूषण गायब थे। चोरी की वारदात की जानकारी होने पर लोग दंग रह गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें