फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक को फंसाने के लिए रची अपहरण-हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। टेंट कर्मचारी ने ही मालिक को फंसाने के लिए खुद के अपहरण और हत्या की कहानी रच डाली। पुलिस ने मामले का 12 घंटे में पर्दाफाश कर कथित अपहृत टेंट कर्मचारी व उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर के मोहल्ला भैरों बगीची स्थिति महेश टेंट हाउस पर ग्राम सोना निवासी पप्पू पुत्र ईश्वरी प्रसाद प्रजापति 16 वर्षों से कार्य कर रहा था। 31 जनवरी की रात में पप्पू ने टेंट स्वामी के पुत्र को अकारण ही गाली-गलौज करते हुए चांटा मार दिया था। इस पर टेंट स्वामी ने पप्पू की पिटाई कर दी। इसका बदला लेने के लिए पप्पू ने दोस्त लोकेश पुत्र भीकमपाल के सहयोग से खुद के अपहरण कर हत्या का आरोप टेंट स्वामी पर लगाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ही लोकेश पप्पू के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और पप्पू की हत्या का आरोप लगाते हुए टेंट स्वामी महेशचंद्र व उनके चार अन्य कर्मचारियों को थाने पर पकड़वा दिया। इसके बाद लोकेश व परिजनों ने तमाम तरह की अफवाहें फैलाईं। इधर, पुलिस सक्रिय हो गई और दर्जनों स्थान पर दबिश दी, लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। देर शाम ग्राम सोना से मुखबिर की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने पप्पू के सहयोगी लोकेश को पकड़ लिया। उसकी निशानदेेही पर पप्पू भी सोना गांव में ही मिल गया। पुलिस दोनों को थाना पर ले आई। देर रात कोतवाली पुलिस ने टेंट स्वामी व कर्मचारियों को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया और लोकेश व पप्पू को थाने पर बैठा लिया। कोतवाली प्रभारी एमएस भाटी ने बताया कि साजिशकर्ता व पप्पू को शांति भंग में जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें