फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लुधियाना से कानपुर परचून का सामान लेकर जा रहे कानपुर के ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जूही कॉलोनी थाना बारादेवी जिला कानपुर नगर निवासी चालक दीपचंद्र उर्फ दीपू (50) पुत्र जय किशोर ने ट्रक शनिवार रात 11 बजे थाना मलावन क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। रविवार सुबह नौ बजे चालक की मौत की सूचना खलासी अंकित निवासी लखनापुर थाना अजगैन जिला उन्नाव ने ट्रक मालिक जुबैर खां को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। खलासी अंकित ने बताया है कि हम नौ जनवरी को लुधियाना से परचून का सामान लेकर कानपुर के लिए निकले थे। चालक दीपू को पेट में दर्द की शिकायत थी। दवा भी ले ली थी। रविवार सुबह जब दर्द बढ़ा तो वह दवा खिलाने जा रहा था, तभी दीपू की मौत हो गई। जुबैर खां ने फोन पर बताया है कि लुधियाना से चलने से पहले चालक ने पेट दर्द होने की बात बताई थी। मैंने उसे इलाज कराने को कहा था, लेकिन वह दवा लेने के बाद चल दिए। दीपू की मौत की खबर खलासी ने उन्हें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें