एटा। नगर पालिका में गुरुवार को सभासदों ने जन्म-मृत्यु प्रभारी के साथ गाली गलौज करके मारमीट कर दी। पीड़ित पालिका कर्मी ने सभासदों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। नगर पालिका में तैनात राजस्व निरीक्षक रामानंद को 21 अक्तूबर को जन्म-मृत्यु प्रभारी का दायित्व सौंपा था।गुरुवार की सांय 4 बजे पालिका के सभासद धर्मवीर सिंह दिवाकर, रियाज अहमद, कुलदीप शाक्य, दिलीप पचौरी के खिलाफ तहरीर लिखकर कोतवाली नगर में दी गई है।
नगर पालिका कर्मी का आरोप है कि वह सरकारी कार्य कर रहा था तभी आरोपी आए और मारपीट करने लगे। सभासदों द्वारा की गई मारपीट में उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। आरोप है कि आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। पालिका कर्मी का आरोप है कि सरकारी दस्तावेजों को भी फाड़ा गया है। पालिका कर्मी के साथ की गई मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।