फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्मार्ट मीटर हटाने के लिए माकपा ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 May 2026 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट ​स्थित कार्यालय पर एडीएम सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपते माकपा पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। स्मार्ट मीटर हटाने, बिजली निजीकरण रोकने व मुफ्त शिक्षा की मांग को लेकर माकपा पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश को 7 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला सचिव राजाराम यादव ने कहा कि जनता को ऐसे स्मार्ट मीटर मंजूर नहीं हैं। ऐसे में इन्हें हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। आरोप लगाया कि कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर के साथ आर्म्ड केबल नहीं लगाई जा रही, जिसकी जांच कराई जाए। विद्युत विभाग के निजीकरण पर रोक लगे। गरीब किसानों व मजदूरों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराई जाए। पदाधिकारियों ने शिक्षा निशुल्क करने और प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में रामकुमार सक्सेना, विवेक यादव, विजय यादव, अनुज, नवाब सिंह, योगेश बघेल, ज्ञान सिंह बघेल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें