फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोसंरक्षण सप्ताह समाप्त नहीं संरक्षित हो सके गोवंश

Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 7 से 15 दिसंबर तक गोसंरक्षण सप्ताह चलाया गया। सड़क, खेत खलिहान और हाईवे पर घूमने वाले गोवंश को गोशाला पहुंचाने के लिए प्रयास किए गए। इसके बावजूद भी पूरी तरह संरक्षित नहीं किए जा सके। काफी संख्या में मंगलवार को गोवंश शहर की गलियों, मुख्य मार्गों और अन्य स्थानों पर भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत 576 गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा गया। इसके बाद भी काफी संख्या में गोवंश अभी भी सड़कों पर घूम रहें हैं, जिससे राहगीरों, बच्चों व बूढ़ों को खतरा है। मंगलवार को मोहल्ला अरुणा नगर में गोवंश एक चौराहे पर पड़े हुए कूड़े में चारे की तलाश करते हुए दिखे। इसके अलावा अलीगंज रोड, कासगंज रोड सहित अन्य स्थानों पर भी निराश्रित गोवंश काफी संख्या में भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें