फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोरी को भगाने और लैंगिक हमला करने के दोषी को 10 साल की सजा, 80 हजार का जुर्माना भी लगा

Mon, 31 Jul 2023 08:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में किशोरी को भगाने और लैंगिक हमला करने के दोषी को 10 साल की सजा सुनाई गई। साथ ही 80 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। 
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगाने व लैंगिक हमला करने का आरोप साबित होने पर अदालत ने दोषी को दस साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनय शर्मा ने बताया कि जलेसर पुलिस ने अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाने के महमूदपुर निवासी अजय कुमार पुत्र हरवंश सिंह के खिलाफ आरोपपत्र अदालत भेजा। जिस पर क्षेत्र से 13 जुलाई 2017 को नाबालिग किशोरी को भगाने व उस पर लैंगिक हमला करने का आरोप रहा। जब पीड़िता के परिजन ने आरोपी के माता पिता से लड़की वापस कराने की मांग की तो उन लोगों ने भी लड़की के परिजन को धमकाया। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में जब 24 दिसंबर 2020 को आरोप तय हुए तो आरोपी ने आरोपो को झूठा बताया। एडीजीसी विनय शर्मा व विशेष लोक अभियोजक श्रीकृष्ण यादव ने गवाहों के माध्यम से आरोपों को साबित कराया। जिस पर विशेष न्यायाधीश एक्सक्लूसिव कोर्ट पॉक्सो एक्ट विकास गुप्ता ने आरोपी को दस साल के कारावास व कुल 80 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें