फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 30 अतिक्रमणकारियों को नोटिस, हटेगा अवैध निर्माण

Sun, 30 Jul 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में बरसात होते ही जलभराव हो जाता है। इसकी वजह से शहरवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख नाले के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके बाद प्रमुख नालों के आसपास के अतिक्रमण को चिह्नित किया गया है। वहीं अलीगंज रोड स्थित नर्सरी की पुलिया के सामने से नेहरू नगर के अंत तक के 30 अतिक्रमणकारियों को रविवार को अंतिम नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में थोड़ी सी बरसात होते ही कई स्थानों पर बहुत अधिक जलभराव हो जाता है। इसकी वजह से शहर के कई प्रमुख मोहल्लों में स्थानीय लोग घरों से भी नहीं निकल पाते। नालों की सफाई न हो पाना इसका प्रमुख कारण है। वहीं नालों के किनारे लोगों ने काफी अतिक्रमण कर रखा है। इसकी वजह से नालों की सफाई नहीं हो पाती है। इस प्रकार की परिस्थितियों को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने मारहरा दरवाजे से लेकर नेहरू नगर के अंतिम छोर तक अतिक्रमण को चिह्नित कराया है।
लगभग 20 दिन पूर्व अतिक्रमणकारियों को एक नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा गया। इसके बाद भी किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद रविवार को अंतिम नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। साथ ही 3 दिन की मोहलत भी दी गई है। इसके बाद भी अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पालिका प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमण ढहाया जाएगा। ईओ एसके गौतम ने बताया कि नोटिस दिए गए हैं। तीन दिन में यदि लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर बना लिए मकान
नाले किनारे तमाम मकान पिछले कुछ साल में तेजी के साथ बने। नए मकानों के निर्माण के अलावा पुराने मकान वालों ने भी जगह घेरकर निर्माण करा लिए। इस पर पूर्व में ध्यान नहीं दिया गया। जबकि नाला सफाई की समस्या आई तो अतिक्रमण को हटाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें