फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के हस्ताक्षर कर बना लिए जमानत के फर्जी कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले जालसाज ने कोर्ट को भी फर्जीवाड़ा कर गुमराह करने की कोशिश की, मगर कोर्ट ने फर्जीवाड़े को पकड़कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें जालसाजों ने अधिवक्ता के फर्जी हस्ताक्षर कर जमानत के फर्जी कागज तैयार करके कोर्ट में पेश कर दिए। न्यायाधीश ने हस्ताक्षर फर्जी पाए तो चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सकीट थाना क्षेत्र के गांव चपरई निवासी राजू पुत्र महावीर का मामला जिला न्यायालय की एससी-एसटी कोर्ट में चल रहा है। मामले में आरोपियों की जमानत कराने के लिए आरोपियों ने अधिवक्ता के फर्जी हस्ताक्षर किए और कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर कर दी। मामले मेें न्यायाधीश ने सुनवाई की, तो हस्ताक्षर देख उन्होंने नाराजगी जताई। कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश के दिए। मामले में राजू पुत्र महावीर निवासी चपरई थाना सकीट, राजवीर पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी नगला गलू थाना कोतवाली देहात, दुर्गेश पुत्र राम सिंह निवासी जावड़ा थाना कोतवाली देहात, उमेश पुत्र कुबेर निवासी कांशीराम आवास कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें