फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: एटा में चार और संक्रमित बढ़े, जिले में मरीजों की संख्या हुई नौ

Fri, 01 May 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बुधवार को एक किशोरी अलीगढ़ में पॉजिटिव निकली थी, जबकि एक डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन युवक की जांच रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। देर रात चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


संक्रमित युवक अपनी बहन के घर मोहल्ला काजी में रुका था। इस मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इससे पूर्व जलेसर के गांव गणेशपुर में दो और ओरनी में एक महिला संक्रमित मिल चुकी है। 

जिला फर्रुखाबाद के गांव नगलाडार निवासी एक युवक दिल्ली में नौकरी करता है। लॉकडाउन में वो वहां फंस गया। पांच दिन पहले वो अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला काजी में अपनी बहन के घर पहुंचा। 
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को उसके दिल्ली से आने की सूचना दी। रैपिड रिस्पांस टीम गांव पहुंची और युवक को क्वारंटीन सेंटर लेकर आई। मंगलवार को उसका सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया था।

गुरुवार को युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसे आनन-फानन में बागवाला स्थिति कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके संपर्क आए लोगों को तलाशा जा रहा है। उधर, मोहल्ला काजी में सैनिटाइजेशन कार्य शुरू करा दिया गया। 

वार्ड में एक दर्जन से अधिक मरीज हैं भर्ती 

जिस वार्ड में युवक को क्वारंटीन कराया गया था। उस वार्ड में एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉ अजय अग्रवाल ने बताया कि सभी का सैंपल जांच को भेजा जाएगा। वहीं वार्ड को सीज किया जाएगा। 
विज्ञापन

एटा में नौ पॉजिटिव केस

सीएमओ डॉ अजय अग्रवाल ने बताया कि गणेशपुर और ओरनी में तीन मरीज मिल चुके हैं। गांव बहानपुर की किशोरी बुधवार को अलीगढ़ में पॉजिटिव निकली है, जबकि मोहल्ला काजी में बहन के यहां आए युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। किशोरी की जांच भले ही अलीगढ़ में पॉजिटिव आई हो, लेकिन वो एटा से ही रेफर होकर गई थी। इसलिए उसे यहीं का केस माना जाएगा।

25 की रिपोर्ट आई निगेटिव

जेएलएन और सीएस हॉस्पिटल में भर्ती करीब 26 लोगों के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे। इनमें से गुरुवार को सभी की रिपोर्ट आ गई है। इसमें 25 की रिपोर्ट जहां निगेटिव आई है, सिर्फ एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें