कासगंज। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से काम कर रहा है। प्रतिदिन नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सिढ़पुरा के दो संदिग्धों सहित 35 लोगों में संक्रमण की जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
सिढ़पुरा क्षेत्र में एक महिला में कोरोना लक्षण दिखाई देने पर उसे जांच और इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया। जहां से उसे वापस भेजकर होम क्वारंटीन कराया गया है। महिला के संपर्क में आए दंपती के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कुल 35 नमूने रविवार को जांच के लिए भेजे गए। वहीं पूर्व में भेजे गए नमूनों में से 30 की रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आ गई है। सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अभी फिलहाल जिले में कोई कोरोना संक्रमित नहीं है।