फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के प्रांतीय कार्यवाह सहित नौ मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बुधवार को आरएसएस के प्रांतीय कार्यवाह सहित नौ कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1632 हो गई है। वहीं स्वस्थ मरीजों की आंकड़ा 1422 हो गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शांतिनगर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यवाह की एंटीजन किट से जांच की गई। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं शांति नगर की वृद्धा, कासगंज रोड स्थित आईटीआई की एक महिला कोरोना संक्रमित मिली।
इधर, अवागढ़ पीएचसी पर एक युवक, निधौलीकलां ब्लॉक के गांव अहरामई का एक किशोर और जलेसर निवासी वृद्ध भी संक्रमित मिले। सकीट ब्लॉक के मलावन में जवाहर तापीय परियोजना में तीन कर्मचारी पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बुधवार को मिले मरीजों में से एक को होम आइसोलेट और दो को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य मरीजों से स्वास्थ्य टीम संपर्क कर रही है।
डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमओ, एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें