फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट बुजुर्ग महिला की मौत, आठ आए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में शनिवार को सदर तहसील के गांव वनगांव में एक होम आइसोलेट वृद्धा की मौत हो गई। वहीं आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1659 पर पहुंच गई है। वहीं स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 1500 हो गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील के गावं वनगांव निवासी बुजुर्ग महिला विगत 25 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आई थी। 26 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची। महिला का बेटा चिकित्सक था। ऐसे में वृद्धा ने होम आइसोलेट होने की बात कही। उन्होंने बताया महिला कई रोग से पीड़ित थी। इसके चलते शनिवार सुबह वृद्धा की मौत हो गई। सीएमओ ने बताया चिकित्सकों की टीम द्वारा महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
इधर, जिले में शनिवार को 1020 संदिग्धों की एंटीजन किट से जांच की गई। इनमें शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी युवक, महिला अस्पताल का एक चिकित्सक, जैथरा निवासी वृद्ध, और एक चिकित्सक पॉजिटिव मिला। वहीं जबकि नोएडा से आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में चार अन्य लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीजों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपर्क किया जा रहा है। एक मरीज को बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें