फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बस्ती में एक ही परिवार के छह लोग समेत 13 आए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
बाबूगंज में सैंपलिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नई बस्ती में एक ही परिवार के छह लोग समेत शनिवार को 13 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2357 पर पहुंच गई। स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 2174 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नई बस्ती में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना पॉजिटिव आए।
शांति नगर में एक महिला पॉजिटिव पाई गई। जिला कारागार में एक बंदी पॉजिटिव मिला। देहात क्षेत्र के जलेसर में दो वन विभाग और एक नगर पालिका के कर्मी पॉजिटिव आए। मारहरा में फतेहपुर माफी में एक वृद्ध पॉजिटिव आया, वहीं अलीगंज के सराय अगहत में एक युवक पॉजिटिव आया है।
जिले में शनिवार को 13 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जहां स्वास्थ्य टीम द्वारा एक मरीज को बागवाला कोविड अस्पताल व अन्य को होम आइसोलेट किया है।
डॉ अरविंद गर्ग, सीएमओ
बाबूगंज से 120 की हुई सैंपलिंग
टारगेट सैंपलिंग में स्वास्थ्य टीम द्वारा बाबूगंज बाजार में शनिवार को 120 व्यक्तियों की सैंपलिंग की गई। डॉ. रविंद्र चौहान, डॉ. पंकज, डॉ. कुलदीप, राहुल, मोहित, सुमित, दीपू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें