फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद, सब्जी-फलों के फड़ लगे, लोगों ने की खरीदारी

विज्ञापन
शहर में गुजरते राहगीरों को समझाती पुलिस- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। लॉकडाउन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा। सुबह-सुबह सबसे पहले लोगों के दरवाजे पर समाचार पत्र और दूध विक्रेता पहुंचे। वहीं, शहर में सब्जी और फल के फड़ सजे तो लोग खरीदारी को घरों से निकल लिए। हालांकि नवरात्र के चलते लोगों ने सब्जियों की अधिक खरीदारी नहीं की। वहीं पुलिस-प्रशासन हर चौराहा, तिराहा पर चौकन्ना रहा। उसने वाहनों पर निकल रहे लोगों को रोककर पूछताछ की तो बेमतलब घूम रहे लोगों को घर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में सुबह सात से 11 बजे तक बाजार खुलने के आदेश के बावजूद केवल जरूरत का सामान लेने ही लोग घरों से निकले। इस दौरान हाथी गेट, सुभाष बाजार, रेलवे रोड, शिकोहाबाद रोड आदि पर सब्जी के फड़ और ढकेलों से लोगों ने खरीदारी की।
नहीं बरत रहे सावधानी:-प्रशासन के सख्त आदेश के बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। एक दुग्ध फैक्टरी की गाड़ी दूध की थैलियां लेकर अलीगंज चौराहा पर पहुंची तो यहां लोगों की भीड़ लग गई। लोग एक-दूसरे पर चढ़कर दूूध लेने की होड़ मचा रहे थे। यहां लोगों को रोकने के लिए किसी पुलिसकर्मी ने जहमत नहीं उठाई, जबकि वह समीप ही बैठे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में छाया सन्नाटा
जैथरा/अलीगंज/जलेसर/अवागढ़/मारहरा/निधौलीकलां। कस्बों में बृहस्पतिवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहा। कस्बा की सड़कें और गलियां सूनीं दिखाईं दीं। वहीं, थाना में तैनात कोबरा और पुलिस मोबाइल गाड़ियों से पुलिसकर्मी भ्रमण कर लोग को अपने घरों में रहने के लिए हिदायत देते रहे। थाना जैंथरा प्रभारी सतपाल सिंह भाटी, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह राणा, आरक्षी पवन यादव भ्रमण कर लोगों को समझाते दिखे।
दुकान के आगे एक मीटर की दूरी पर बनाए चूने के गोले
सामाजिक दूरी बनाए रखने के आदेश के चलते मेडिकल स्टोर संचालकों और परचून के सामान विक्रेताओं ने अपनी दुकानों के आगे एक-एक मीटर की दूरी पर चूना से गोले बना दिए हैं। ग्राहकों से आग्रह किया जा रहा है कि वह एक-एक कर इन्हीं मार्क पर खड़े होकर सामान खरीदें।

शहर में गुजरते राहगीरों को समझाती पुलिस- संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें