फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोरोना की हो गई शुरूआत, अब तो संभलो जनाब

Wed, 05 Apr 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में कोरोना की शुरूआत हो चुकी है। एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) की उपायुक्त प्रतिमा निमेष आगरा में जांच के दौरान पॉजिटिव पाई गई हैं। जबकि इससे पहले वह एटा में ही थी। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ चुका है। लोगों को सावधानी बरतने की खास जरूरत है, जो नजर नहीं आ रही है। बुधवार को भी शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोग बिना किसी सावधानी के आते-जाते और मौजूद नजर आए।बुधवार को सुबह के समय ही बस स्टैंड पर काफी लोग विभिन्न शहरों के लिए जाने को खड़े थे। तमाम यात्री बसों के अंदर बैठे थे, लेकिन इक्का-दुक्का को छोड़ अधिकांश लोग बिना मास्क के ही मौजूद थे। दिन भर यहां इसी तरह की स्थिति बनी रही। आगरा में लगातार केस मिल रहे हैं। इसके बावजूद वहां से आने-जाने वाली बसों में भी कोई एहतियात नहीं बरती जा रही थी। चालक-परिचालक तक मास्क नहीं लगाए हुए थे। इसी तरह के हाल घंटाघर, मैनगंज, हाथी गेट आदि बाजारों में नजर आए। वहीं कचहरी परिसर में भी वकील और वादकारी किसी तरह के बचाव के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे थे।
विज्ञापन


स्कूलों में भी बरती जा रही लापरवाही
अन्य सार्वजनिक स्थानों के अलावा स्कूलों में भी लापरवाही बरती जा रही है। पिछले साल में स्कूलों में मास्क, सफाई पर ध्यान दिया गया था, लेकिन नए शिक्षा सत्र में खुले विद्यालयों में इन सावधानियों की ओर विद्यालय प्रशासन का ध्यान ही नहीं है। न तो बच्चों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा और न ही भीड़भाड़ से बचाने का ही कोई इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें