एटा। जमीन का सौदा तय करने के बाद रकम ले ली गई। बाद में बैनामा करने से इन्कार कर दिया। जब दी गई गई रकम मांग तो कुल दो लाख रुपये खाते में डाल दिए। पीड़ित ने 29.50 लाख रुपये साजिश के तहत हड़पने की रिपोर्ट लिखाई है। कोतवाली देहात में परमसुख उर्फ सुखपाल सिंह निवासी मारहरा-पीएसी रोड ने अरविंद कुमार निवासी श्रृंगार नगर कोतवाली नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नवंबर 2020 में 26.50 लाख रुपये दिए। इसके बाद जब तय जमीन का बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बैनामा करने के लिए हामी भर दी, तब आरोपी ने चार जून 2022 को 5 लाख रुपये बैंक से खाते में स्थानांतरित कराए। कुल 31.50 लाख रुपये पहुंच गए तब भी बैनामा के लिए गुमराह करता रहा।
आरोप है कि जब दी गई रकम मांगी तो दो लाख रुपये खाते में लौटा दिए। मार्च की प्रथम सप्ताह में रकम मांगी तो देने से इनकार कर दिया और गालीगालौज करते हुए गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जमीन का बैनामा करने के लिए रकम लेने की बात कही जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कराई जा रही है।