फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया वैक्सीन की कोल्ड चेन का पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर कोरोना वेक्सीन ड्राई रन को कोल्ड चैनों पर पहुचाने को गाड़ियों में रखती विभागी? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना वैक्सीन के पूर्वाभ्यास से पूर्व सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोल्ड चेन का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान सीएमओ कार्यालय से पुलिस की सुरक्षा में तीन गाड़ियों को अलग- अलग कोल्ड चेन के लिए रवाना किया गया। वहीं कोल्ड चेन पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रेफ्रीजिरेटर में कोल्ड बैग को रखवाया और कागजी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में पांच स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन को लेकर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इससे पूर्व सोमवार को कोल्ड चेन पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए अभ्यास किया गया। तीन गाड़ियों से कोल्ड बैग व आइस पैक सकीट पीएचसी, निधौलीकंला सीएचसी व भगीपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र सहित महिला अस्पताल की कोल्ड चेन में रखवाया गया। तीनों गाड़ियों में पुलिस का एक- एक जवान मौजूद रहा। इस दौरान सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह, एसएमओ डॉ. रंजीता रानी, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।
250 कर्मियों पर होगा पूर्वाभ्यास
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह ने बताया मंगलवार को पूर्वाभ्यास 250 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ पांच स्थानों पर दस जगह किया जाएगा। उन्होंने बताया एक स्थान पर 25 व्यक्तियों के साथ वैक्सीन का पूर्वाभ्यास होगा।
विज्ञापन

एक व्यक्ति में लगेंगे चार से पांच मिनट
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया 25 व्यक्तियों पर पूर्वाभ्यास के लिए दो घंटे का समय दिया गया है। एक व्यक्ति पर चार से पांच मिनट का समय दिया जाएगा।
छह सदस्यों की रहेगी टीम
एक स्थान पर छह सदस्यों की टीम रहेगी। इस दौरान दो पुलिसकर्मी एक आशा व दो एएनएम सहित एक फार्मासिस्ट को लगाया गया है। सूची में सत्यापन होने के बाद ही संबधित व्यक्ति पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें