एटा। जिले में रविवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर जिले में 2424 पर पहुंच गई।
रविवार को एंटीजन किट से आई जांच रिपोर्ट में जिले में मारहरा के 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि शीतलपुर निवासी 18 वर्षीय युवक, यहीं के साठ वर्षीय बुजुर्ग और जलेसर निवासी 42 वर्षीय अधेड़ और 17 वर्षीय किशोर पॉजिटिव आए हैं। जलेसर और शीतलपुर के चारों लोगों का उपचार अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से चार का जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। एक को होम आइसोलेट किया गया है।