फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 आए और कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बृहस्पतिवार को 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2238 पर पहुंच गई है। जबकि स्वस्थ मरीजों की संख्या 2107 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के शृंगार नगर की एक युवती, अरुणा नगर का एक युवक, शांति नगर का एक बुजुर्ग पॉजिटिव मिला। इसके साथ ही जलेसर के महावीर गंज निवासी एक बुजुर्ग सहित शहर के शिकोहाबाद रोड का एक अधेड़ सहित जीटी रोड निवासी दो युवक पॉजिटिव निकले। इंदपुरी में एक किशोर, एक किशोरी व एक बुजुर्ग, लोधी नगर में एक अधेड़, रेलवे रोड पर एक बुजुर्ग महिला, अलीगंज में एक युवक, लालपुर में एक युवक, गांव वरा निवासी एक बुजुर्ग सहित मिरहची में एक किशोर पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को 16 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा 15 को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि एक का इलाज आगरा में चल रहा है।
डॉक्टर अरविंद गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें