फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने की खराब गुणवत्ता पर डीएम ने लगाई ठेकेदार को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने शुक्रवार सुबह कोविड एलवन अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरथरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खानपान में लापरवाही बरतने और खराब गुणवत्ता का खाना देने पर ठेकेदार सौरभ गुप्ता को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम ने एलवन अस्पताल में चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ के साथ बैठक कर खानपान, मरीजों की देखभाल के संबंध में विस्तार से चर्चा की। डीएम ने कहा कि मरीजों एवं चिकित्सकों के लिए बनाये जाने वाले खाने की गुणवत्ता ठीक रहनी चाहिए, अस्पताल से खाने के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। कोविड अस्पताल में सफाई सैनिटाइजेशन, मेडीकल वेस्टेज के निस्तारण पर जोर दिया जाए।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने लगातार दो दिन कोविड अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और जली रोटी मिलने की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने डीएम को बताया कि अस्पताल में 29 मरीज भर्ती हैं। कोविड मरीजों की देखभाल हेतु चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत, डॉ. रोहित, डॉ. मोहित कृष्ण, डॉ. नित्यानंद, डॉ. सौरभ पुण्ढीर स्टॉफ में रामस्वरूप, सोनू त्यागी, मुकेश कुमार, योगेश, दिनेश, राजेश, फार्मासिस्ट पुष्पेन्द्र सिंह सहित कुल 17 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जो तीन शिफ्ट में मरीजों केे पास जाकर उनका उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें