फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आए छह वेंटीलेटर, जिला अस्पताल में दो-कोविड एल टू में लगेंगे चार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शासन की ओर से जिले को छह वेंटिलेटर दिए गए हैं। इनमें से दो को जिला अस्पताल और शेष चार को कोविड एल टू में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना पीड़ितों की गंभीर हालत होने पर उन्हें वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल पाती थी। अभाव के कारण
उन्हें हायर सेंटर रेफर करना पड़ता था। इसे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से जिले को छह वेंटिलेटर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि शासन की ओर से जिले को छह वेंटिलेटर मिले हैं। चार को कोविड एल-टू में लगाया जा रहा है। वहीं, दो को जिला अस्पताल में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब जिला अस्पताल में वेंटिलेटर की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन

इलाज के अभाव में हो चुकी है मौत
जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संदिग्ध मानकर उसे आइसोलेट किया गया था। जहां देर रात उसे सांस की शिकायत हुई थी। उसने फोन से परिजनों को जानकारी दी थी, लेकिन उसे वेंटिलेटर पर नहीं ले जाया गया था। परिजनों द्वारा लापरवाही का आरोप भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें