फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन किट से जांच में चार निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार को एंटीजन किट से जांच में आठ और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें दो अलीगंज, एक निधौलीकलां का निवासी शामिल है। वहीं, चौथे संक्रमित की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तलाश की जा रही है। इसके अलावा देर शाम आई रिपोर्ट में चार और संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 478 हो गई है।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के देवतरा गांव निवासी एक व्यक्ति की सीएचसी पर कोरोना की जांच की गई। वहीं युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। संक्रमित होने की जानकारी होते ही युवक सीएचसी से चला गया। साथ ही क्षेत्र के गांव जटौरा निवासी व्यक्ति भी पॉजिटिव आया। जहां स्वास्थ्य टीम द्वारा उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं निधौलीकलां में एक स्वास्थ्य कर्मचारी का चालक कोरोना पॉजिटिव आया है।
साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। सीएचसी पर 113 लोगों की जांच की गई। वहीं सकीट ब्लॉक के गांव गुमानपुर में 125 संदिग्धों की सैंपलिंग की गई, जबकि शहर की कांशीराम कॉलोनी में एमएमयू टीम के लैब टैकभनीशियन सुमित द्वारा 60 लोगों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान रैपिड रिस्पोंस टीम के सदस्य डॉ. रविंद्र चौहान मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में एंटीजन किट पर चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जहां एक को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, एक को बागवाला कोविड अस्पताल में भेजा गया है, जबकि एक से बात चल रही है और एक अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें