एटा। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रही है। जहां बृहस्पतिवार को पांच बंदी सहित, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता और अवागढ़ थाने के दो सिपाही सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 255 हो गई।
बीते दिनों कारागार में एक महिला व एक पुरुष बंदी कोरोना पॉजिटिव आए। इसके बाद वहां 135 बंदियों की जांच कराई गई। जहां बुधवार की रात आगरा से आई रिपोर्ट में पांच बंदियों को कोरोना की पुष्टि हुई।
वहीं बृहस्पतिवार की शाम आगरा से आई रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, अवागढ़ थाने के दो सिपाही, निधौलीकलां की युवती, शहर के बैंक कालोनी निवासी युवक, गांव कायमपुर व मिर्जापुर में एक- एक, श्रृंगार नगर के एक युवक, मलावन प्लांट के एक कर्मचारी सहित गांव नगटा टोली निवासी एक युवक को कोरोना की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
कारागार में संख्या पहुंची 16
कारागार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 16 की हो गई है। जबकि बीते दो दिनों में कारागार में 14 बंदी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
कोविड अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 255
स्वस्थ मरीज- 155
जनपद में मौत- 9
सक्रिय केस- 91
पांच बंदियों सहित जिले में 15 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
टीकाकरण को लेकर वर्कशॉप
एटा। शहर के एक होटल में बृहस्पहितवार को आठ अगस्त से निमोनिया से बचाव के लिए चलने वाले टीकाकरण अभियान को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जहां आशा व एएनएम को टीकाकरण की जानकारी दी गई।