फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के वृद्ध को सैफई में हुई कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी एक वृद्ध को सैफई मेडिकल कॉलेज में कोरोना की पुष्टि हुई। सूचना आते ही सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम को वृद्ध के घर भेजा है। अब जिले में मरीजों की संख्या 156 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी एक वृद्ध को बुधवार को ब्रेन हेमरेज हुआ। परिजन उन्हें लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उनकी कोरोना की जांच की गई। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई। वह कोरोना पॉजिटिव निकले। वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सीएमओ को मामले की जानकारी दी गई।
सूचना आते ही सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम को वृद्ध के घर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा। वहीं सभी को होम क्वारंटीन किया गया। सीएमओ ने बताया कि बीमारी के चलते परिजन एक वृद्ध को सैफई लेकर गए थे। वहां उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य टीम को वृद्ध के घर भेजकर सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन

ट्रूूनॉट मशीन पर नहीं हुई जांच-
जिला अस्पताल में बुधवार को सैंपल लेने वाली कोरोना की वायल समाप्त हो गई थीं। जहां जिले से वायल लेने के लिए लखनऊ कर्मचारियों को भेजा गया, लेकिन बृहस्पतिवार को वह नहीं लौट सके। इसके चलते टृूनॉट मशीन पर जांच बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें