फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव सिपाही के परिजनों को किया क्वांरटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भरथना में तैनात जिले का सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस दौरान वह घर आ गया था। जानकारी होने पर स्वास्थ्य टीम ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उसके परिजनों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच को भेजे।
विज्ञापन

जलेसर के गोलनगर निवासी सिपाही इटावा के भरथना में तैनात है। रैंडम सैंपलिंग के दौरान उसकी जांच की गई। रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला। इस पर वह भागकर घर आ गया। यहां जानकारी होने पर स्वास्थ्य टीम उसके घर पहुंच गई। जहां सिपाही को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं स्वास्थ्य टीम द्वारा उसके परिजनों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा है। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने सिपाही को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके संपर्क में आए व्यक्तियों की तलाश के लिए इटावा स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उसके संपर्क में आए लोगों को इटावा में क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें