फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवागढ़ का चिकित्सक सैफई में निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/ अवागढ़। अवागढ़ ब्लाक के गांव मोहनपुर निवासी एक निजी चिकित्सक बीमार हो गए। परिजन उन्हें पीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर स्थिति में उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया, जहां जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर निवासी चिकित्सक वर्तमान में कस्बे के मोहल्ला खिड़की में रहते हैं। वहीं घर में स्थित दुकान में क्लीनिक चलाते हैं। बीते एक सप्ताह से वह बुखार से पीड़ित थे। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें पीएचसी ले गए। यहां बुखार के साथ-साथ सांस की शिकायत मिलने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यहां करीब एक घंटे तक उपचार चलता रहा। इसके बाद गंभीर स्थित में उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया। बुधवार को आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई। सैफई स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ को जानकारी दी। उन्होंने युवक के घर व गांव में स्वास्थ्य टीम को भेजा है। उधर, चिकित्सक के साथ उनका भाई व पत्नी सैफई मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा बुधवार को उनका सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

अवागढ़ निवासी एक व्यक्ति सैफई में कोरोना पॉजिटिव आया है। सूचना मिलने पर उसके घर स्वास्थ्य टीम को भेजा गया है। वहीं उसके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें