फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेसर का मोहल्ला पंसारीयान बना हॉटस्पॉट

विज्ञापन
जलेसर के हॉटस्पॉट निरीक्षण करते जिला अधिकारी सुखलाल भारती। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। कोरोना वायरस ने घंटी की नगरी में पैर पसारना प्रारंभ कर दिया है। नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता कैलाश चंद मित्तल जिनका इलाज आगरा के एसएन मेडिकल में चल रहा था कोरोना पॉजिटिव आने पर उनके आवास के चारों ओर 200 मीटर की परिधि का क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित कर दर्जन भर स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र का जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने स्थानीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। हॉटस्पॉट क्षेत्र के बाशिंदों को आगाह किया कि वह अपने घरों में रहें। बाहर न निकले अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत 2 से 65 घरों को चिह्नित किया गया है, जिसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की दो टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति का सर्वे कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे ।
वहीं, पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल एवं सभासद उत्साह भारद्वाज पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह के अनुसार हॉटस्पॉट क्षेत्र में दिन में तीन बार सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं सफाई व्यवस्था के लिए अलग से टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

5 दिन के लिए रजिस्ट्री कार्यालय का बहिष्कार
जलेसर। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लायक सिंह यादव के अनुसार तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चंद्र मित्तल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बार एसोसिएशन द्वारा 10 जून से 14 जून तक रजिस्ट्री कार्यालय का बहिष्कार किया गया। इस संबंध में बार एसोसिएशन ने समस्त अधिवक्ता स्टांप विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वह पांच दिवस कोई कार्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें