फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मोहल्ला के 750 मीटर परिधि क्षेत्र को प्रशासन ने किया सील

विज्ञापन
होली मोहल्ला स्थित हॉटस्पॉट में बैरिकेडिंग के अंदर से दूध लेते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला होली मोहल्ले में दो और कोरोना के संक्रमित निकलने से प्रशासन ने सीज इलाके का दायरा बढ़ा दिया है। जहां पहले 250 मीटर परिधि क्षेत्र को सीज किया गया था, अब इसे बढ़ाकर 750 मीटर कर दिया गया है। इससे मुस्लिम बाहुल्य इलाके में लोग ईद का त्योहार खुल कर नहीं मना पाए।
विज्ञापन

होली मोहल्ला निवासी सैलून चलाने वाले युवक की बीते दिनों कोरोना से आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसके संपर्क में आए परिवार के 14 सदस्यों को क्वारंटीन कराया गया था। रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में मृतक की बेटी व उसके भाई की पत्नी को कोरोना की पुष्टि हुई।
इस पर प्रशासन द्वारा पहले से सील किए गए 250 मीटर के दायरे को बढ़ाकर अब 750 मीटर परिधि क्षेत्र कर दिया गया। एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने बताया कि सील किए गए क्षेत्र में होम डिलीवरी के साथ अन्य सुविधाएं ग्रामीणों को दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से न कोई व्यक्ति बाहर आ सकेगा और न ही कोई अंदर जा सकेगा।
विज्ञापन

ईद पर आईं समस्याएं : न तो उन्हें फल और सब्जी मिल पाईं न सेवईं और दूध सहित अन्य सामान। जैसे-तैसे लोगों ने गुजारा चलाया। वहीं, आपस में ही एक-दूसरे को बधाई दी, इस दौरान मोहल्ले से बाहर जाकर ईद न मना पाने का लोगों को मलाल रहा।
मोहल्ला हुआ सैनिटाइज
होली मोहल्ले में दो पॉजिटिव और आने के बाद प्रशासन द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस दौरान ईओ द्वारा मोहल्ले को सैनिटाइज किया गया। वहीं घर- घर संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें