फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव की पत्नी और बच्चों सहित रिश्तेदार को कराया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कासगंज में निकले कोरोना के पॉजिटिव युवक की पत्नी व बच्चे जिले के बदरिया गांव में चले गए। जहां सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की पत्नी व बच्चों सहित उसके रिश्तेदार को क्वारंटीन कराया है। वहीं, अन्य रिश्तेदार घर पर नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कासगंज के गांव महावर निवासी एक युवक 20 मई को कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर उसकी पत्नी अपने बच्चे सहित एटा जिले के कोतवाली देहात के गांव बदरिया में आ गई। जैसे ही इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को लगी। जहां रैपिड रिस्पॉस टीम को युवक की रिश्तेदारी में भेजा गया।
जहां टीम को घर पर पॉजिटिव युवक की पत्नी सहित बच्चा व एक युवक मौजूद मिला। टीम ने तीनों को एक स्कूल के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, विभाग को घर के अन्य सदस्यों की तलाश है।सीएमओ ने बताया कि बदरिया गांव में कोरोना पॉजीटिव युवक की पत्नी व बच्चे के होने की सूचना मिली। जहां टीम भेजकर घर के तीन सदस्यों को क्वारंटीन कराया गया है। घर के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें