फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 42 संदिग्धों के भेजे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना से संदिग्ध मरीजों के बीते दिनों सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजे गए, जहां रविवार को 26 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। वहीं, 42 अन्य संदिग्धों के सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजे गए।
विज्ञापन

जलेसर क्षेत्र के नगला क्यार में बीते दिनों आगरा में दूध का कारोबार करने वाला एक व्यक्ति कोरोना से पॉजिटिव निकला था। उसे बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां रविवार को उसका दूसरा सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। वहीं पॉजिटिव मरीजों के उपचार में लगी टीम के 19 सदस्यों का सैंपल भी जांच को गया। कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार पांचवें दिन सैंपल भेजने के निर्देश हैं। उसी के अनुसार सैंपल भेजा गया है। इसके अलावा जेएलएन डिग्री कालेज से 22 संदिग्धों के सैंपल जांच को गए हैं। जबकि 26 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग के राहत की सांस ली।
विज्ञापन

17 को भेजा होम क्वारंटीन
एक डिग्री कॉलेज को बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में बीते 14 दिनों से 17 संदिग्ध एकांतवास कर रहे थे। जहां दो बार उनकी जांच की गई। दोनों बार रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर रविवार को 17 संदिग्धों की सेंटर से छुट्टी कर दी गई। वहीं उन्हें 14 दिन तक होम क्वांरटीन की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें