फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना मास्क मंडी में नहीं मिलेगा प्रवेश, कराई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अब बिना मास्क के मंडी में प्रवेश नहीं मिलेगा। मंडी सभापति एसपी वर्मा ने मंगलवार को यहां सब्जी और फल खरीदने आ रहे लोगों की निगरानी की। उन्होंने बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को मंडी में नहीं जाने दिया। मास्क को लेकर अमर उजाला ने कई बार खबरें प्रकाशित की। इस पर अब मंडी प्रशासन की नींद टूटी है।
विज्ञापन

अलीगंज रोड स्थित मंडी में सुबह के समय थोक व्यापारियों के अलावा फुटकर विक्रेताओं की भीड़ जमा होती है। यहां सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं होता है। ऐसे में यदि संक्रमित व्यक्ति पहुंच गया तो सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। मंडी सभापति एसपी वर्मा मंगलवार को सुबह चार बजे ही मंडी गेट पर पहुंच गए।
उन्होंने गेट पर कोतवाल प्रभारी अशोक कुमार के साथ जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान बिना मास्क वालों को मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्हीं वाहनों को प्रवेश करने दिया जिन वाहनों के पास जारी हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक गेट से प्रवेश की व्यवस्था की तो दूसरे से निकलने की। इस दौरान दोनों गेटों पर बैरिकेडिंग कराई गई। वहीं सब्जी और फल मंडी में आढ़तियों के आगे भी बैरिकेडिंग कराई है, जिससे अनावश्यक भीड़ न प्रवेश कर पाए। एक-एक कर लोग प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

अस्थायी पार्किंग में खड़े होंगे वाहन
मंडी सभापति ने बताया कि मंडी में लोग वाहनों को लेकर अंदर तक ले जाते थे, जिससे जाम की समस्या बन जाती थी। अब वाहन अंदर तक नहीं जा सकेंगे। इसके लिए अस्थायी पार्किंग का निर्माण कराया गया है। इसमें वाहनों को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें