फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र से आते समय पकड़ा डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में तैनात एक चिकित्सक का घर फिरोजाबाद के हॉटस्पॉट एरिया में है। बीते दिनों वह मारहरा रोड स्थित अस्पताल में ड्यूटी कर फिरोजाबाद चला गया। जहां से रविवार को आते समय चेकिंग के दौरान एक अधिकारी ने पकड़ा तो चौंक गए। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

निधौली कला सीएससी पर फिरोजाबाद के हुसैनी मोहल्ला गालिब नगर निवासी हासिम उद्दीन चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। बीते दिनों मारहरा रोड स्थित सीएस अस्पताल में उन्होंने 15 दिन ड्यूटी की और यहीं से फिरोजाबाद अपने घर चले गये। उनका घर हॉटस्पॉट क्षेत्र में है। रविवार को चिकित्सक गाड़ी से ड्यूटी पर आ रहे थे।
इस दौरान एक अधिकारी ने चैकिंग के दौरान उन्हें रोक लिया। चिकित्सक ने जब खुद को एटा में तैनात होने और अपना हॉटस्पॉट क्षेत्र में होने की जानकारी दी तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अधिकारी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। वहीं सीएससी पर आते ही चिकित्सक को परिसर के एक रूम में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी शुभम गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट से बात होने के बाद उन्होंने चिकित्सक को सीएचसी पर एक कमरे में क्वारंटीन करा दिया है। वहीं, रविवार को चिकित्सक ने किसी भी मरीज का इलाज नहीं किया। बताया कि जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। सोमवार को चिकित्सक का सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें