फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के रिश्तेदार सहित 38 की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवक सहित 38 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत ही सांस ली। सीएस अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों कासगंज में कोरोना पॉजिटिव मरीज से मिलकर अरुणा नगर निवासी एक युवक आया था।
विज्ञापन

जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजा गया। बृहस्पतिवार को उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें उसे कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। वहीं जलेसर का युवक आगरा के नर्सिंग होम में कार्यरत है। उसे आगरा में कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग ने शक के आधार पर सभी परिजनों की जांच की। जहां उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 38 संदिग्ध मरीजों की अलीगढ़ से रिपोर्ट निगेटिव आई है।
महाराष्ट्र से लौटे युवकों को एडीएम ने कराया एकांतवास
जलेसर में बुधवार को चार युवक महाराष्ट्र से लौटकर आए। इसकी सूचना एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा को मिली। उन्होंने देर रात मलेरिया अधिकारी को कॉल कर उनके आने की सूचना दी। जहां मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने चारों मरीजों को सीएस हॉस्पिटल में एकांतवास कराया।
विज्ञापन

12 सैंपल जांच को भेजे अलीगढ़
सीएस अस्पताल में एकांतवास किए गए 12 संदिग्ध मरीजों के सैंपल बृहस्पतिवार को जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि अभी 30 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
आशाओं के चिह्नित 8 को एकांतवास
जिले में गैरजनपदों व प्रांतों से आए बीमारी से ग्रसित लोगों को चिह्नित करने का काम आशा द्वारा किया जा रहा है। जहां जिले में अलग-अलग जगहों से चिह्नित किए गए आठ लोगों को क्वारंटीन कराया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि यह सभी बुखार, खांसी व सांस की समस्या से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें