फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीएसी बटालियन में तैनात रसोइया ने खाया विशाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। 43वीं वाहिनी पीएसी बटालियन की बैरक में एक कुक (रसोइया) ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीएसी बटालियन के 25 जनवरी के दैनिक अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि खाना बनाने वाला कुक देवेंद्र सिंह गणना के समय नहीं पहुंचा, तो हम लोगों को चिंता हुई। ढूंढते हुए उसकी बैरक में पहुंचे। देखा कि वह अचेतावस्था में पड़ा हुआ है और मुंह से झाग निकल रहा है। गंभीर हालत में उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए।
यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताया कि वहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और हालत ठीक है। सत्य प्रकाश के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि देवेंद्र सिंह ने विषाक्त पदार्थ का सेवन क्यों किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें